{"_id":"692364956c3989f7e10c49de","slug":"deputy-cm-will-come-today-and-will-participate-in-various-programs-na-news-c-209-1-sgkp1040-141738-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आज आएंगे डिप्टी सीएम, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आज आएंगे डिप्टी सीएम, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Mon, 24 Nov 2025 01:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी खलीलाबाद में डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर सफाई करते मजदूर-संवाद
संतकबीरनगर। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार को जिले में आएंगे। वह दो घंटे जिले में रहेंगे। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद से सरदार बल्लभ भाई पटेल एकता यात्रा में शामिल हाेंगे। सीएचसी खलीलाबाद का निरीक्षण करने के साथ ही स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करेंगे। उसके बाद एक निजी समारोह में शामिल होंगे। डिप्टी सीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक दोपहर 2:15 बजे जूनियर हाईस्कूल में सड़क मार्ग से आएंगे। वहां पर सरदार बल्लभ भाई पटेल एकता यात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा मेंहदावल बाईपास तक जाएगी। इसके बाद 3:35 बजे सीएचसी खलीलाबाद का निरीक्षण करेंगे। 4:10 बजे वह एक निजी समारोह में शामिल होने के बाद 4:40 बजे गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
सीएचसी में रविवार को तैयारी चलती रही। परिसर में साफ-सफाई कराई गई। नए लैब क्षेत्र, प्रवेश द्वार सहित विभिन्न स्थानों पर वृहद सफाई की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी, बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, सूरज मिश्र, दिनेश चौधरी, राज कुमार यादव आदि तैयारियों का जायजा लेते रहे। जहां पर भी कमियां दिख रही थीं, उसे दूर कराया जा रहा था। एसडीएम अरुण कुमार ने भी सीएचसी का निरीक्षण कर व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।