फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Deputy CM is striving for the development of backward classes, the state president of the cell emphasized on the expansion of the organization

पिछड़ा वर्ग के विकास के लिए प्रयासरत हैं डिप्टी सीएम, प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के विस्तार पर दिया जोर

Sun, 13 Feb 2022 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM is striving for the development of backward classes, the state president of the cell emphasized on the expansion of the organization
प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए। - फोटो : Mewat
नूंह। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राममेहर ठाकुर ने रविवार को जिला पार्टी कार्यालय में बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जजपा के शीर्ष नेता और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उनके हक, विकास और अधिकारों के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। ज्यादा से ज्यादा संख्या में पिछड़ा वर्ग को पार्टी से जोड़कर संगठन का विस्तार किया जाए।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की नीतियों और योजनाओं की बदौलत ही प्रदेश के विकास में पंख लगे हुए हैं। जजपा जिलाध्यक्ष तैय्यब हुसैन घासेडिया, पूर्व प्रत्याशी अमन अहमद, जजपा प्रवक्ता एडवोकेट राहुल जैन, युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नासिर हुसैन, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हामिद, हल्का प्रधान आस मोहम्मद और युवा प्रदेश महासचिव लुकमान खान ने भी कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने की बात कही। राजनीतिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही जजपा की लोकहित नीतियों का बखान किया। राहुल जैन ने बताया कि कांग्रेस द्वारा षड्यंत्र के तहत पूर्व सांसद व वर्तमान में जजपा सुप्रीमो डॉ. अजय सिंह चौटाला को सजा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed