अमर उजाला शिक्षक सम्मान: डिप्टी सीएम पाठक ने 210 शिक्षकों को किया सम्मानित, 95 हजार विद्यार्थियों ने चुना था
Amar Ujala Teacher Award: नोएडा में आज 210 प्रिय शिक्षकों को अमर उजाला शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से शिक्षकों का वेतन बेहतर करने का आग्रह किया।
विस्तार
नोएडा के सेक्टर-125 में गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के 210 शिक्षकों को शनिवार को अमर उजाला शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। एमिटी विश्वविद्यालय के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी पहुंचे और प्रिय शिक्षकों को सम्मानित किया। शिक्षकों का चयन लगभग 95 हजार विद्यार्थियों के द्वारा किए गए मतदान के आधार पर किया गया था।
समारोह में उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अमर उजाला के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल एक अखबार नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला देश की आवाज को सरकार तक पहुंचाने और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता रहा है। आपातकाल के दौरान विपरीत परिस्थितियों में भी अमर उजाला ने पत्रकारिता के अपने दायित्व का निर्वहन किया।
उप-मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से शिक्षकों का वेतन बेहतर करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह ने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने और उनके महत्वपूर्ण योगदान को उजागर करने का एक मंच प्रदान किया। उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाते हुए उनके महत्व को रेखांकित किया और भविष्य की शिक्षा के लिए एक सकारात्मक दिशा प्रदान की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.