{"_id":"68d44c65ddbf10954e01311b","slug":"depot-holders-upset-over-the-six-month-pending-commission-and-slow-server-submitted-a-memorandum-to-the-mla-na-news-c-125-1-shsr1009-140154-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: छह महीने से लंबित कमीशन और धीमे सर्वर से परेशान डिपो धारकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: छह महीने से लंबित कमीशन और धीमे सर्वर से परेशान डिपो धारकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
Thu, 25 Sep 2025 03:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:15 AM IST
विज्ञापन
लंबित कमीशन और धीमी सर्वर समस्याओं को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपते डिपो धारक।
भिवानी। छह महीनों से लंबित कमीशन और राशन वितरण मशीनों के धीमे सर्वर से परेशान डिपो धारकों ने बुधवार को हुडा पार्क में बैठक कर अपनी समस्याओं पर चर्चा की। बैठक के बाद डिपो धारक एकजुट होकर भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ को ज्ञापन सौंपने पहुंचे और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की गुहार लगाई।
डिपो धारक हरदेश कुमार हैप्पी ने बताया कि पिछले छह महीनों से कमीशन का भुगतान न होने के कारण उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और खर्चे लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन कमीशन लंबित होने से उनके त्योहार की खुशियां फीकी पड़ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही भुगतान नहीं हुआ तो डिपो धारक काली दिवाली मनाने को मजबूर होंगे।
विधायक घनश्याम सर्राफ ने मौके पर ही खाद्य आपूर्ति नागरिक एवं उपभोक्ता विभाग के मंत्री राजेश नागर को फोन कर डिपो धारकों की समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही लंबित कमीशन जारी कर दिया जाएगा और राशन डिपो में 5जी सर्वर वाली मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि वितरण प्रक्रिया तेज हो सके। इस अवसर पर राज सरपंच मुंढाल, दिनेश घुसकानी, साहिल बत्रा, वासुदेव तंवर, रमेश खेड़ा और पंकज जैन मौजूद रहे।