फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dengue unbridled in the district, 92 patients increased in ten days

Noida News: जिले में डेंगू बेलगाम, दस दिन में 92 मरीज बढ़े

Thu, 31 Aug 2023 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dengue unbridled in the district, 92 patients increased in ten days
डेंगू का डंक : जिले में दस दिन में 92 मरीज बढ़े
विज्ञापन

अब तक 233 मरीजों में डेंगू की पुष्टि, एक दिन में 11 नए मामले

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जिले में डेंगू बेलगाम हो रहा है। दस दिन में ही 92 मरीजों में इसकी पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को डेंगू के 11 नए मरीजों की पुष्टि की है। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, डेंगू के मरीजों का आंकड़ा अब 233 पहुंच गया है। अगस्त में ही 163 मामले सामने आ चुके हैं।
जून तक मरीजों की संख्या 40 दर्ज की गई थी, जबकि जुलाई में यह आंकड़ा बढ़कर 70 तक पहुंच गया। 20 अगस्त को डेंगू मरीजों की संख्या 141 थी जो 30 अगस्त तक 233 तक पहुंच गई है। इस बार डेंगू के मामले बढ़ने की वजह अधिक बारिश और यमुना व हिंडन किनारे बाढ़ जैसे हालात को बताया जा रहा है। ग्रेनो वेस्ट डेंगू का हॉट स्पॉट बना हुआ है। सीजन की शुरूआत में ही मरीजों की बेतहाशा संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

---

लार्वा मिलने पर दो भवन मालिकों पर जुर्माना

प्रदेश में तेजी से फैल रहे डेंगू से निपटने के लिए शासन ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग लार्वा की जांच के लिए अभियान चला रहा है। बुधवार को जिला मलेरिया अधिकारी की टीम ने ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान दो घरों में लार्वा मिलने पर मकान मालिकों पर 100-100 रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed