फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dengue patients increased to 24 in the district

जिले में डेंगू के मरीज बढ़कर हुए 24

Sat, 25 Sep 2021 01:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Dengue patients increased to 24 in the district
हेडिंग: जिले में डेंगू के मरीज बढ़कर हुए 24
विज्ञापन

सेक्टर-30 चाइल्ड पीजीआई में छह बच्चों में डेंगू की पुष्टि, गाजियाबाद के तीन बच्चे
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोरोना की तीसरी लहर के खतरे के बीच डेंगू-मलेरिया पैर पसार रहे हैं। जिले में अब तक डेंगू के 24 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। तीन नए मामले बृहस्पतिवार शाम सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में आए हैं। हालांकि, पीजीआई में छह बच्चों का इलाज चल रहा है, इनमें से तीन गाजियाबाद के हैं।
मलेरिया विभाग ने जिले के बच्चों को ही अपनी रिपोर्ट में शामिल किया है। गाजियाबाद से संबंधित मामलों की जानकारी वहां के अधिकारियों को दी गई है। सरकारी रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक 24 डेंगू के मामले सामने आए हैं। इनमें 12 बच्चे शामिल हैं। चाइल्ड पीजीआई की कार्यवाहक निदेशक ज्योत्सना मदान ने बताया कि तीन बच्चे गाजियाबाद के हैं, लेकिन इलाज के लिए उन्हें नोएडा लाया गया है।
विज्ञापन

इधर, जिले में मलेरिया के साथ डेंगू के मामलों की संख्या कहीं ज्यादा होने का अनुमान लगाया जा रहा है, क्योंकि निजी अस्पतालों से स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट नहीं मिल रही है। निजी अस्पताल रैपिड किट से जांच कर मरीजों को डेंगू बताकर उनका इलाज करने में जुटे हैं, जबकि नियमानुसार एलाइजा किट से ही डेंगू की पुष्टि की जा सकी है। अस्पतालों को मरीज के दो नमूने लेने होते हैं। एलाइजा किट से पुष्टि होने पर एक नमूना केंद्रीय लैब को भेजना होता है। इस लैब की रिपोर्ट को ही मान्य माना जाता है। अब तक इस लैब में 1500 से अधिक जांच हो चुकी हैं। हालांकि, लैब ने पांच से छह मरीजों की ही पुष्टि की है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि जिले में डेंगू के 24 मरीज हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed