फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demonstration at Jantar Mantar against EVM

Noida News: ईवीएम के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

Wed, 31 Jan 2024 07:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 07:59 PM IST
विज्ञापन
Demonstration at Jantar Mantar against EVM
नई दिल्ली।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के विरोध में बुधवार को जंतर-मंतर पर भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय किसान मोर्चा, बहुजन मुक्ति पार्टी समेत 22 संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, बिहार समेत अन्य राज्यों से हाथों में ईवीएम हटाओ के बैनर लेकर जुटे थे। भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम ने कहा कि चुनाव आयोग एडवांस तकनीक की दुहाई देकर ईवीएम हैक न होने की बात कहता है, लेकिन अमेरिका और यूरोप ने ईवीएम को स्वीकार क्यों नहीं किया है। देश में मुक्त, निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव संपन्न कराना है तो 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ईवीएम को खत्म करना होगा। सभी चुनाव बैलेट पेपर से होने चाहिए। यूपी से आए किसान धर्मपाल ने कहा कि देश में ईवीएम से कोई भी चुनाव मुक्त, निष्पक्ष व पारदर्शी नहीं हो सकता। इसे अच्छे ढंग से कराना चुनाव आयोग का काम है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed