फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demonstration at Express Zenith over Always Delay problem

Noida News: प्लास्टर गिरने की समस्या को लेकर एक्सप्रेस जेनिथ में प्रदर्शन

Sun, 06 Sep 2026 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
Demonstration at Express Zenith over Always Delay problem
एक्सप्रेस जेनिथ निवासी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते
(फोटो)
विज्ञापन


-एक्सप्रेस जेनिथ में सुरक्षा पर सवाल, पुलिस को दिया शिकायत पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-77 स्थित एक्सप्रेस जेनिथ सोसाइटी में इमारतों से प्लास्टर गिरने और प्रबंधन की कथित लापरवाही को लेकर निवासियों में रोष है। रविवार को निवासियों ने हाथों में पोस्टर लेकर सोसाइटी परिसर में प्रदर्शन किया। वहीं, एक्सप्रेस जेनिथ अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) ने मामले में थाना सेक्टर-113 पुलिस से शिकायत कर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। एओए के प्रतिनिधिमंडल ने थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को शिकायत पत्र सौंपा। इसके बाद पुलिस टीम ने सोसाइटी पहुंचकर निवासियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी की इमारतों से लगातार प्लास्टर गिर रहा है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और अन्य निवासियों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। इसके अलावा बिजली और सामान्य क्षेत्र का रखरखाव (सीएएम) शुल्क को अलग करने की मांग भी लंबे समय से लंबित है।
विज्ञापन


निवासियों ने एस्टेट मैनेजमेंट की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि समस्याओं को लेकर बैठक करने के लिए एस्टेट मैनेजर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह उपलब्ध नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एओए के अनुसार, पुलिस ने डिप्टी रजिस्ट्रार और संबंधित विभागों से समन्वय कर सोसाइटी के हैंडओवर की दिशा में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि, सोसाइटी प्रवक्ता का कहना है कि एओए को हस्तांतरण की प्रक्रिया पर अदालत ने रोक लगा रखी है। एओए के नियंत्रण को लेकर दो निवासी समूहों में विवाद चल रहा है। प्रवक्ता के अनुसार, एओए के गठन, सदस्यता सूची और चुनाव को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। उनका कहना है कि हैंडओवर से पहले लंबित कार्यों और अन्य मुद्दों का कानूनी एवं पारदर्शी तरीके से समाधान जरूरी है।

एक्सप्रेस जेनिथ निवासी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते

एक्सप्रेस जेनिथ निवासी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed