फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demonstration against builder for misguiding formation of AOA

Noida News: गुमराह कर एओए का गठन करने पर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 29 Aug 2023 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against builder for misguiding formation of AOA
फोटो:
विज्ञापन


गुमराह कर एओए का गठन करने पर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन
- ग्रेनो वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी का मामला

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी के निवासी बिल्डर की मनमानी से परेशान हैं। आरोप है कि बिल्डर कुछ निवासियों के साथ मिलकर जबरन अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन का गठन करने का प्रयास कर रहा है। जबकि अभी भी सोसाइटी में काफी काम बाकी है। निवासियों ने सभी अधूरे कार्यों को पूरा कराने के बाद ही एओए बनाने की मांग की है। बिल्डर के विरोध में रविवार को निवासियों ने सोसाइटी में प्रदर्शन भी किया था।

निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के फेज-वन में स्वीमिंग पूल में लीकेज होने के कारण बेसमेंट में सीलन आ रही है। बिल्डर उसे ठीक नहीं करा रहा है। आए दिन लिफ्ट खराब हो जाती है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी लिफ्ट की मरम्मत का काम नहीं किया जा रहा है। दूसरे स्वीमिंग पूल का भी यहीं हाल है। प्राधिकरण का पानी का बिल भी बकाया है। जो करीब एक करोड़ है। बिजली बिल भी बकाया है। निवासी समय से मेंटेनेंस शुल्क जमा कर रहे है, लेकिन बिल्डर सुनने को तैयार नहीं है। वहीं फेज-2 में करीब सात टावर है। जहां खरीदारों को कब्जा दे दिया है, लेकिन रजिस्ट्री नहीं की है। इसके बीच बिल्डर एओए का गठन कर जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहा है। कुछ निवासियों को गुमराह किया जा रहा है। 10 सितंबर को एओए के गठन को लेकर बैठक बुलाई है। इसके विरोध में निवासियों ने रविवार को प्रदर्शन भी किया था। निवासियों का कहना है कि वह एओए के गठन के खिलाफ नहीं है, लेकिन बिल्डर पहले सभी अधूरे कार्यों को पूरा कराए। तभी गठन होने दिया जाएगा। प्रदर्शन में अंकित खंडेलवाल, अमित सक्सेना, रविकांत पांडेय, आशुतोष भटनागर, आशुतोष शर्मा, सुशांत शर्मा, गौरव भारद्वाज व सुमित वालिया समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed