फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demanded early hearing to present CAG report

Noida News: कैग रिपोर्ट पेश करने के लिए जल्द सुनवाई की मांग की

Fri, 29 Nov 2024 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 08:27 PM IST
विज्ञापन
Demanded early hearing to present CAG report
हाईकोर्ट पहुंचे भाजपा विधायक, सुनवाई सोमवार को होगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। भाजपा विधायकों ने कैग रिपोर्ट विधानसभा में पेश करने को जल्द सुनवाई के लिए हाईकोर्ट में आवेदन दायर किया है। उन्होंने वर्तमान सत्र में ही रिपोर्ट पेश करने का निर्देश देने का आग्रह किया है। इस पर सोमवार को सुनवाई होगी।

हाईकोर्ट ने 29 अक्तूबर को भाजपा विधायकों की याचिका पर आप सरकार से जवाब मांगा था और सुनवाई 9 दिसंबर तय की थी। याचिका में शराब शुल्क, प्रदूषण और वित्त से संबंधित 12 कैग रिपोर्ट विधानसभा के समक्ष पेश करने का निर्देश देने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता और विधायक मोहन सिंह बिष्ट, ओम प्रकाश शर्मा, अजय कुमार महावर, अभय वर्मा, अनिल कुमार बाजपेयी व जितेंद्र महाजन ने नया आवेदन दायर कर तर्क रखा कि विधानसभा का सत्र 3 दिसंबर तक चलेगा। यह विधानसभा का आखिरी सत्र है और यदि इसमें रिपोर्ट पेश नहीं की गई तो याचिका निरर्थक हो जाएगी। ऐसे में मामले में जल्द सुनवाई कर दिल्ली सरकार से वर्तमान सत्र में ही रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article