फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand to resume construction in Supertech case from January 16

Noida News: सुपरटेक मामले में 16 जनवरी से निर्माण शुरू करने की मांग

Fri, 25 Sep 2026 09:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
Demand to resume construction in Supertech case from January 16
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सुपरटेक परियोजनाओं में निर्माण शुरू करने को लेकर शुक्रवार को एनसीएलएटी में सुनवाई हुई। इसमें 16 जनवरी 2027 से निर्माण शुरू करने की संभावित तारीख पर चर्चा हुई। घर खरीदार अब सशर्त समयसीमा के बजाय पक्की लिखित प्रतिबद्धता की मांग कर रहे हैं। नेफोवा उपाध्यक्ष दीपांकर कुमार ने बताया कि पहले भी निर्माण शुरू करने की कई तारीखें दी गईं, लेकिन समयसीमा आगे बढ़ती रही। उन्होंने कहा कि एनबीसीसी और सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति को 16 जनवरी से निर्माण शुरू करने की प्रतिबद्धता शपथपत्र के माध्यम से एनसीएलएटी के समक्ष रखनी चाहिए। लंबित मंजूरियों और जरूरी जांच की प्रक्रिया पूरी करने के लिए भी स्पष्ट समयसीमा तय होनी चाहिए। घर खरीदारों का कहना है कि अब कागजों पर नई तारीख के बजाय तय समय पर जमीन पर निर्माण शुरू होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed