{"_id":"68bf30ce2438d6e9bd0e4563","slug":"demand-to-impose-nsa-on-the-organizers-of-the-procession-na-news-c-56-1-sali1016-137090-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जुलूस के आयोजकों पर रासुका लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जुलूस के आयोजकों पर रासुका लगाने की मांग
Tue, 09 Sep 2025 01:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
बारावफात के जुलूस में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के विरोध में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जुलूस के आयोजकों पर रासुका के तहत कार्रवाई करने की मांग की गई। मंगलवार को तिरंगा सम्मान यात्रा भी निकाली जाएगी।
ज्ञापन में कहा गया है कि सात सितंबर को आयोजक रईस अहमद अब्बासी द्वारा निकाले गए जुलूस में राष्ट्रीय ध्वज में से अशोक चक्र हटाकर अलग शब्द लिखे गए हैं, जोकि राष्ट्रीय चिह्न और राष्ट्र का अपमान है। आयोजक समिति ने जहां से झंडा छपवाया है, उस प्रिंटिंग प्रेस को भी तत्काल प्रभाव से सीज किया जाए, जिससे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। जुलूस की स्वीकृति जिस व्यक्ति को दी गई थी, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि नौ सितंबर को शाम सात बजे आगरा रोड स्थित शहीद पार्क से तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान घंटाघर चौराहे पर उपजिलाधिकारी सदर को ज्ञापन दिया जाएगा। मौके पर कैलाश कूलवाल, गोपालकृष्ण शर्मा, हर्षित गौड़, अमित कुशवाहा, दाऊदयाल वर्मा, अनमोल अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।