फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand to abolish taxes imposed by the government

Noida News: सरकार द्वारा लगाए जा रहे टैक्स को खत्म करने की मांग

Mon, 22 Sep 2025 02:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 22 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Demand to abolish taxes imposed by the government
अमरोहा। मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक समिति ने नगर पालिकाध्यक्ष शशि जैन को ज्ञापन देकर सरकार द्वारा लगाए जा रहे टैक्स को खत्म करने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को समिति के अध्यक्ष कमर नकवी के नेतृत्व में स्कूल संचालक पालिका अध्यक्ष से मिले। स्कूल संचालकों ने कहा कि हम सब छोटे-छोटे स्कूल चलाते हैं। हमारे स्कूलों में मध्यम वर्ग के परिवार वालों के बच्चे पढ़ते हैं। अगर सरकार हमारे स्कूलों पर टैक्स लगाती है तो हमें भी फीस में बढ़ोतरी करनी पड़ेगी। अभिभावक इतनी फीस नहीं दे पाएंगे।

हमारे काफी स्कूल पहले ही या तो बंद हो चुके हैं या बंद होने के कगार पर हैं। सरकार के टैक्स लगा देने से बहुत से स्कूलों पर फर्क पड़ेगा। उनकी मांग है कि सभी स्कूलों के पास सड़क, नाली निर्माण कराकर सफाई व्यवस्था और पर्याप्त रौशनी का इंतजाम किया जाए। पालिका अध्यक्ष व ईओ डॉ. ब्रजेश कुमार ने हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान आसिम सिद्दीकी, कमर आलम, शाहजेब उद्दीन, निरंजन सिंह, हाजी शबी खान, नईम उद्दीन, सैफ सिद्दीकी, सचिन रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed