फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand raised to name the airport after Maharshi Dayanand Saraswati.

Noida News: एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर रखने की उठी मांग

Tue, 15 Sep 2026 08:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to name the airport after Maharshi Dayanand Saraswati.
-एसडीएम से मिलकर लोगों ने सौंपा ज्ञापन, सरकार तक भेजने का मिला आश्वासन
विज्ञापन

यमुना सिटी। जेवर में नवनिर्मित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर रखने की मांग उठी है। महर्षि दयानंद सरस्वती सिद्धांत प्रचार समिति जेवर के पदाधिकारियों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्हें मांग को सरकार तक पहुंचाने और सकारात्मक परिणाम का आश्वासन दिया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती महान समाज सुधारक और आर्य समाज के संस्थापक थे। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों का विरोध करते हुए लोगों को जागरूक करने और उनकी सोच विकसित करने का कार्य किया। एयरपोर्ट का नाम उनके नाम पर रखने से युवा उनके विचारों और आदर्शों को जानने के लिए प्रेरित होंगे। इससे समाज में सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed