{"_id":"691751614ec6e4d4940398ab","slug":"demand-from-the-authority-to-get-ifms-and-complete-the-pending-work-noida-news-c-1-noi1095-3629970-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आईएफएमएस दिलाने और लंबित कार्य पूरे करवाने की प्राधिकरण से मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आईएफएमएस दिलाने और लंबित कार्य पूरे करवाने की प्राधिकरण से मांग
विज्ञापन
फोटो है
-ग्रैंड अजनारा हेरिटेज सोसाइटी की एओए ने नोएडा प्राधिकरण सीईओ से की शिकायत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा।
सेक्टर-74 स्थित ग्रैंड अजनारा हेरिटेज सोसाइटी में लंबित इंट्रेस्ट फ्री मेंटेनेंस सिक्योरिटी (आईएफएमएस) फंड और बचे हुए फायर फाइटिंग कार्यों को कराने के लिए नोएडा प्राधिकरण के सीईओ से शिकायत की। एओए ने दोनों मुद्दों पर लंबित कार्यों पर तत्काल कार्रवाई के लिए अनुरोध किया। एओए प्रतिनिधियों ने बताया कि हमने नोएडा प्राधिकरण से अनुरोध किया है कि अजनारा इंडिया लिमिटेड के सोसाइटी में बिना बिके पांच फ्लैटों से आईएफएमएस के 6.25 करोड़ रुपये रिकवर करवाने में मदद की जाए। इसके अलावा सोसाइटी के टावर ''के'' में बच्चे हुए फायर फाइटिंग का कार्य बिल्डर व आईआरपी को कराने के लिए प्राधिकरण ने निर्देश दिए थे, इसके बाद भी यह कार्य पूरा नहीं हुआ है। शिकायत पर सीईओ ने बिल्डर और आईआरपी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान एओए अध्यक्ष अरुण समानता, सचिव अभिनव सैनी व सदस्य अशोक कपूर मौजूद रहे।