फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand for tricolour flags and caps increased

Noida News: रबूपुरा में बढ़ी तिरंगे झंडे, टोपी की मांग, बढ़ा कारोबार

Wed, 13 Aug 2025 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
Demand for tricolour flags and caps increased
फोटो
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान
-15 अगस्त व अभियान की वजह से तिरंगे झंडों की बिक्री कई गुना तक बढ़ी
दीपक सिंघल
रबूपुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत महोत्सव 2022 में हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा की थी। तब से प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त से पहले हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। देश प्रेम व स्व-रोजगार से जुड़े इस अभियान ने पूरे देश सहित रबूपुरा क्षेत्र में व्यापार की बड़ी संभावनाएं खोल दी हैं। इसका असर तिरंगे की बिक्री पर भी दिखाई दे रहा है।


बाजारों में तिरंगों की मांग काफी ज्यादा है। बढ़ती हुई मांग को देखते हुए दुकानदारों ने भी भारी मात्रा में स्टॉक किया है। व्यापारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि जिस तरह के लोग तिरंगों की खरीदारी कर रहे हैं उससे लगता है कि इस बार तिरंगे का कारोबार अच्छा होगा। इसके लिए मैंने भारी मात्रा में तिरंगा, टोपी, टी-शर्ट, दुपट्टे, पटका आदि चीजों का स्टॉक किया है। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान युवा के अध्यक्ष रजत सिंघल ने बताया कि पिछले साल 15 अगस्त पर लाखों की संख्या में तिरंगों की बिक्री हुई थी। उन्होंने बताया कि स्कूल, कॉलेज और संस्थाओं से हजारों की संख्या में तिरंगों की मांग की गई हैं। इसके अलावा फुटकर में भी इसकी अच्छी बिक्री होती दिख रही है। इसका फायदा उठाने के लिए दुकानदारों ने अच्छी खासी मात्रा में इन आइटमों का स्टॉक किया है। 15 अगस्त तक कारोबार में और उछाल आने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed