{"_id":"681e0a12500fbd7cd50a4c23","slug":"demand-for-structural-audit-arose-after-plaster-fell-noida-news-c-23-1-vns1013-61488-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्लास्टर गिरने के बाद उठी स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्लास्टर गिरने के बाद उठी स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- निवासियों ने सुविधाएं बेहतर कराने के लिए दिया दो दिन का समय
-निर्माण की गुणवत्ता का ध्यान न रखने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इको विलेज दो सोसाइटी में कार पर प्लास्टर गिरने के बाद से निवासियों में काफी गुस्सा है। निवासियों ने सोसाइटी की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं। निवासियों ने आईआरपी को पत्र लिखकर सोसाइटी में स्ट्रक्चर ऑडिट और अन्य सभी मरम्मत के कार्य को पूरा करने की मांग की गई है। इसके लिए उन्होंने दो दिन का समय दिया है।
मिहिर गौतम ने बताया कि सोसाइटी के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है। परिसर में आए दिन प्लास्टर गिरता रहता है। यह सोसाइटी के लिए आम बात हो गई है। सोसाइटी के लोगों को प्रतिदिन मूलभूत सुविधाओं से लेकर अन्य चीजों के लिए दो चार होना पड़ता है। बेसमेंट की हालत भी खराब है, वॉटर लॉगिंग और दीवारों में दरार आ रही है, जिसके कारण लोगों को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है। एक वाहन के ऊपर 16वीं मंजिल की बालकनी से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा नीचे गिर गया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे मकान मालिक को काफी नुकसान हुआ है।
गनीमत यह थी कि कोई गाड़ी में सवार नहीं था। यदि कोई होता वह जीवित नहीं बचता। घटना के बाद निवासियों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आईआरपी को एक पत्र लिखा गया है, जिसमें सोसाइटी का स्ट्रक्चर ऑडिट, बेसमेंट की मरम्मत, लीकेज की समस्या को दूर करने की मांग की गई है। साथ ही, चेतावनी भी दी गई है कि अगर दो दिन के अंदर उनकी मांगों पर कार्य शुरू नहीं हुआ तो पुलिस को लिखित शिकायत दी जाएगी।