फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand for restoration of the Old Pension Scheme echoed during the Pension Tiranga Yatra

Noida News: पेंशन तिरंगा यात्रा में गूंजी पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Fri, 21 Aug 2026 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Demand for restoration of the Old Pension Scheme echoed during the Pension Tiranga Yatra
फोटो
विज्ञापन


- जिला मुख्यालय पर अटेवा के आह्वान पर जुटे सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारी
- हाथों में तिरंगा लेकर उठाई आवाज

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच गौतमबुद्ध नगर के आह्वान पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर पेंशन तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों शिक्षक और कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने अधिक से अधिक शिक्षक-कर्मचारियों से आंदोलन से जुड़ने और अपनी एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन


जिला महामंत्री जगवीर भाटी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों को उनका हक नहीं मिलता, तब तक लोकतांत्रिक तरीके से उनकी आवाज बुलंद की जाती रहेगी। यात्रा में प्राथमिक शिक्षक संघ के विनोद नगर मंडल अध्यक्ष उमेश राठी, जिला प्रवक्ता विजेंद्र सिंह, डॉ. विजेंद्र सिंह, एसपी कर्दम, वीरेंद्र विश्वकर्मा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नौरंगी देवी, उषा चौधरी, नीरज सिंह, संजना, नेहा पांचाल, छत्रपाल सिंह समेत सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed