फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand for removal of electricity poles in the middle of the road

Noida News: सड़क के बीचोबीच लगे बिजली के खंभों को हटाने की मांग

Sun, 30 Nov 2025 12:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 30 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Demand for removal of electricity poles in the middle of the road
कलक्ट्रेट पर शहर की समस्याओं से संबं​धित ज्ञापन देने पहुंचे शहर के लोग-स्रोत आम नागरिक
संतकबीरनगर। शहर की समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को नगर के प्रबुद्धजन डीएम से मिले। शहर की सड़कों के बीचोबीच लगे बिजली के पोल को हटाने की मांग की, जिससे हादसे पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन

सतविंदर पाल जज्जी, सचिवेश श्रीवास्तव, विनोद यादव, संदीप अग्रहरी, शोभित श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार, महेश, इंद्रजीत यादव आदि ने डीएम से कहा कि शहर के बंजरिया मोहल्ले में नगर पालिका बैंक चौराहे से नेदुला चौराहे तक सड़क बनवा रही है। निर्माण कार्य में अनियमितिता की जा रही है। इस सड़क से खलीलाबाद की लगभग एक तिहाई जनता प्रति दिन आती-जाती है। सड़क के बीच में टेलीफोन और बिजली के खंभे हैं और पुलिया बहुत संकरी है।
विज्ञापन

नाली के ऊपर स्थायी अतिक्रमण से सड़क कई जगह पतली हो गई है। इससे रोजाना जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। लोगों ने कहा कि सड़क का निर्माण हो जाने पर खंभे और अतिक्रमण को हटाने में दिक्कत होगी और सरकारी धन का अपव्यय होगा। सड़क के बनने से पहले खंभों को हटवाने एवं अतिक्रमण मुक्त कराना जरूरी है। डीएम आलोक कुमार ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed