{"_id":"68fba5ee7193a6d39601a13d","slug":"demand-for-improvement-in-fertilizer-and-seed-distribution-noida-news-c-1-gnd1002-3551406-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: खाद और बीज वितरण में सुधार की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: खाद और बीज वितरण में सुधार की मांग
विज्ञापन
किसान संगठन ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। भारतीय किसान संगठन के महानगर अध्यक्ष दीपू यादव के नेतृत्व में किसानों ने शुक्रवार को खाद और बीज वितरण में आ रही समस्याओं के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट विवेक कुमार भदौरिया को सौंपा।
किसानों का कहना है कि प्रदेश में सरकारी आंकड़ों के अनुसार खाद और बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, बावजूद इसके किसानों को सोसाइटियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है।
दीपू यादव ने कहा कि यह स्पष्ट है कि सोसाइटी के कर्मचारी सुचारू रूप से वितरण नहीं कर रहे हैं, जिसका तुरंत समाधान होना चाहिए। किसान संगठन ने सरकार से अनुरोध किया कि रबी फसलों के मद्देनजर समय पर पर्याप्त खाद और बीज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर पूरण प्रधान, आस मोहम्मद, हरेंद्र, रोहित, अरुण, ऋषि, अजब, अनिल, संदीप सहित अन्य वरिष्ठ किसान नेता उपस्थित रहे।