फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand for electricity reached beyond the line's capacity

Noida News: लाइन की क्षमता के पार पहुंची बिजली की मांग

Tue, 21 May 2024 03:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Demand for electricity reached beyond the line's capacity
आम दिनों की अपेक्षा करीब 600 मेगावाट बिजली की मांग बढ़ी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। करीब तीन दशक पुरानी बिजली लाइन पर क्षमता से अधिक लोड है। इस वजह से आए दिन लाइन में खराबी और एबीसी केबल, ट्रांसफार्मर में आग लगने की शिकायतें मिल रही हैं। आम दिनों में नोएडा में बिजली की मांग करीब 1600 मेगावाट तक रहती है जो पिछले एक सप्ताह से 2200 मेगावाट के आसपास बनी हुई है। जिस कारण उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। अहम है कि नोएडा के बिजली लाइन की लोड वहन करने की क्षमता करीब 1900 मेगावाट है।
सोमवार को भी कई स्थानों पर बिजली कटौती की शिकायतें स्थानीय कंट्रोल रूम व उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के हेल्पलाइन नंबर पर मिली। जिसमें उपभोक्ताओं ने निगम की आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। रविवार देर रात सेक्टर-53 व गिझोड़ गांव क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। गिझोड़ गांव में रहने वाले लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग ने हाल में ही यहां नई एबीसी केबल लगाने का काम पूरा किया था।
विज्ञापन

निवासी हेमेंद्र बताते हैं कि गर्मी के कारण इस पर अचानक लोड बढ़ने से रविवार रात को इसमें आग लग गई। इससे पूरे गांव में अंधेरा छा गया। इसकी शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंची विद्युत निगम की टीम ने रात करीब डेढ़ बजे के आसपास क्षतिग्रस्त केबल को ठीक कर आपूर्ति व्यवस्था बहाल की। इस दौरान करीब तीन से चार घंटे तक गिझोड़ गांव के लोग बिन बिजली गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-15 में ट्रांसफार्मर जलने से बिजली गुल
सोमवार सुबह सेक्टर-15 के ए ब्लॉक में ट्रांसफार्मर फूंक जाने से बिजली गुल हो गई। लोगों को सुबह दिनचर्या के कामकाज भी प्रभावित हो गए। हालांकि यहां दूसरे सोर्स से बिजली आपूर्ति कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। सेक्टर-15 के ए ब्लॉक में रहने वाले सागर बताते हैं कि करीब 200 से अधिक परिवारों को बिन बिजली परेशानी उठानी पड़ी।

बिजली की कुल मांग
17 मई- 2220 मेगावाट
18 मई - 2226 मेगावाट
19 मई - 2164 मेगावाट
--------------------------

तापमान बढ़ने से अचानक बिजली की मांग में बढ़ोतरी हो गई है। क्षमता से अधिक मांग के कारण लाइन पर भी लोड बढ़ रहा है। सोमवार को भी कुछ स्थानों पर तकनीकी खराबी की शिकायतें मिली, इसे दूर कराकर आपूर्ति शुरू करा दी गई।
- संजीव वैश्य, अधीक्षण अभियंता नोएडा प्रथम।
-----------------------------

अजनारा एम्ब्रोसिया समेत कई सेक्टरों में गुल रही बिजली
नोएडा।
सेक्टर-118 स्थित अजनारा एम्ब्रोसिया सोसाइटी की मुख्य लाइन में फाल्ट आ जाने के कारण रविवार रात करीब एक बजे बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी में निवासियों का बुरा हाल होने लगा। 24 मंजिली सोसाइटी में रात भर बिजली नहीं आई। मजबूरी में यहां के निवासियों को रात बालकनी में गुजारनी पड़ी। सोमवार सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई। सोसाइटी की 18वीं मंजिल पर रहने वाली वीना ने बताया कि बिना बिजली के सोसाइटी के निवासियों को काफी परेशानी हुई। वहीं सेक्टर-135 वाजिदपुर गांव में भी पिछले कई दिनों से बिजली की समस्या बनी रही। वहीं 122 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डॉ.उमेश शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह से शाम तक बिजली आंख मिचौली खेलती रही। दिन भर में 40 से अधिक बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। ब्यूरो


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed