{"_id":"6a198d325f89df2367033de4","slug":"demand-for-action-against-those-involved-in-exam-rigging-grnoida-news-c-23-1-lko1064-96036-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: परीक्षाओं में धांधली में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: परीक्षाओं में धांधली में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
फोटो
-दोबारा आयोजित नीट परीक्षा में छात्रों को निशुल्क परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की सुविधा देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। देशभर में परीक्षा संबंधी धांधलेबाजी, नीट परीक्षा पेपर लीक, उत्तर प्रदेश में एसएससी परीक्षा निरस्त होने और सीबीएसई कॉपी चेकिंग में सामने आ रही अनियमितताओं के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन मंच ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल त्यागी ने कहा कि मौजूदा सरकार लगातार छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। युवाओं को रोजगार देने की बजाय लाठियां दी जा रही हैं।
महासचिव मनविंद्र भाटी ने कहा कि नीट पेपर लीक होने के कारण कई युवाओं द्वारा आत्महत्या जैसे कदम उठाए गए, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। भारतीय किसान यूनियन मंच ने सरकार से मांग की कि यदि दोबारा आयोजित नीट परीक्षा में छात्रों को निशुल्क परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की सुविधा दी जाए, उनके ठहरने एवं खाने-पीने की समुचित व्यवस्था सरकार द्वारा की जाए।भारतीय किसान यूनियन मंच ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की। भारतीय किसान यूनियन मंच ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की।