फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand for a meeting regarding the operation of e-buses

Noida News: ई-बसों के संचालन को लेकर बैठक की मांग

Thu, 17 Sep 2026 10:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Demand for a meeting regarding the operation of e-buses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। शहर में 200 नई ई-बसों के संचालन की पहल का फोनरवा ने बृहस्पतिवार को स्वागत करते हुए बसों के रूट और बस स्टॉप तय करने से पहले आरडब्ल्यूए से सुझाव मांगने का अनुरोध किया है। फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश का आभार जताया है।




फोनरवा के महासचिव केके जैन ने कहा कि बस सेवा का अधिकतम लाभ तभी मिल सकेगा, जब रूट और बस स्टॉप तय करते समय निवासियों की जरूरतों और सुझावों को ध्यान में रखा जाए। उन्होंने प्राधिकरण के सीईओ से रूट और बस स्टॉप को अंतिम रूप देने से पहले फोनरवा पदाधिकारियों के साथ बैठक करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में विभिन्न सेक्टरों की आरडब्ल्यूए से मिले सुझाव प्राधिकरण के सामने रखे जाएंगे। इसके साथ ही, फोनरवा ने रूट तय करते समय आवासीय सेक्टरों, प्रमुख बाजारों, मेट्रो स्टेशनों, अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक क्षेत्रों और दिल्ली से जुड़ने वाले प्रमुख मार्गों को प्राथमिकता देने का सुझाव भी दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed