{"_id":"69e0d2becb882e9b80033b87","slug":"delivery-boy-assaulted-report-against-three-named-and-unknown-persons-noida-news-c-23-1-lko1064-92423-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट, तीन नामजद समेत अज्ञात पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट, तीन नामजद समेत अज्ञात पर रिपोर्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। जीटी रोड स्थित कलर बस्ती के पास एक डिलीवरी बॉय को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना बुधवार 15 अप्रैल की है। पुलिस ने तीन नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि छपरौला गांव के पास कृष्णा पुरम कॉलोनी के रहने वाले पीड़ित प्रवीण कुमार के अनुसार, बुधवार रात को वह ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। कलर बस्ती तालाब मोड़ के पास गौरव उर्फ बन्तु, सागर, तनिष्क और एक अन्य युवक ने रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने सिर और गर्दन पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। परिजनों को सूचना मिलने पर उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की तलाश की जा रही है।