फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi's treasury is empty, but will definitely give Rs 2500 to women: CM

दिल्ली का खजाना खाली, लेकिन महिलाओं को 2500 जरूर देंगे : सीएम

Sun, 23 Feb 2025 09:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
Delhi's treasury is empty, but will definitely give Rs 2500 to women: CM
कहा - कैग रिपोर्ट और भाजपा सरकार की पारदर्शिता के कारण विपक्ष डरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। भाजपा सरकार के साथ आप का टकराव फिर दिखने लगा है। दोनों पार्टियों के नेताओं में जुबानी जंग जारी है। रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से कहा कि दिल्ली सरकार का खजाना खाली है। पिछली सरकार खजाना खाली छोड़कर गई है, लेकिन हम महिलाओं को 2500 रुपये जरूर देंगे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा खजाना खाली होने का बहाना न बनाए। दिल्ली वालों से किए गए वादे पूरे किए जाएं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आप की पूर्व सरकार खजाना खाली छोड़कर गई है। हम चार दिनों से अलग-अलग चरणों में कई बैठकें कर रहे हैं। जब अधिकारियों के साथ बैठते हैं और सरकार की मौजूदा वित्तीय स्थिति की जांच करते हैं, तो पता चलता है कि पिछली सरकार की ओर से छोड़ी गई स्थिति के कारण खजाना पूरी तरह से खाली है। इसके बावजूद हम महिलाओं को सम्मान राशि जरूर देंगे। 1000 फीसदी इस वादे को पूरा करेंगे। ढाई हजार रुपये मासिक भुगतान को विस्तृत योजना के साथ लागू किया जाएगा। इस योजना को लागू करने के लिए अधिकारियों से कई बैठकें हुईं हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने आप और कांग्रेस पर दिल्ली के लोगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने 15 साल तक दिल्ली पर शासन किया। इसके बाद आप 11 साल तक सत्ता में रही। इसके बावजूद उन्होंने कभी दिल्ली के लोगों के मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया। भाजपा के सत्ता में आने के एक दिन बाद ही, उन्होंने हमारी सरकार पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। सच्चाई यह है कि विपक्ष कैग रिपोर्ट से डरा हुआ है। विपक्ष भाजपा सरकार की पारदर्शिता से डरता है। वे डरे हुए हैं, क्योंकि पहले विधानसभा सत्र में ऐसी रिपोर्ट पेश करेंगे जो पहले कभी पेश नहीं की गई। पिछली सरकार के कामों की सच्चाई लोगों के सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article