फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhiites don't care about traffic rules

Noida News: दिल्लीवालों को नहीं है ट्रैफिक नियमों की परवाह

Sun, 23 Jun 2024 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
Delhiites don't care about traffic rules
-32 फीसदी बढ़े स्टॉप लाइन के उल्लंघन के मामले
विज्ञापन

-2024 में मामले में हुए 237976 लोगों के चालान
-573 फीसदी का इजाफा हुआ माइनर राइडिंग केसों में
-अन्य मदों में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों की संख्या बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ट्रैफिक पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद दिल्ली में यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। पुलिस द्वारा जारी किए गए आंकड़े इसके प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस साल स्टॉप लाइन का उल्लंघन करने वालों की संख्या में करीब 32 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। इस मामले में पुलिस ने इस साल 237976 लोगों के चालान काटे हैं। वहीं पिछले वर्ष 2023 में स्टॉप लाइन का उल्लंघन करने वाले 180,538 लोगों के चालान हुए थे। यही नहीं माइनर राइडिंग के केसों में भी 573 फीसदी का इजाफा हुआ है। अन्य मदों में भी निरंतर बढ़ोत्तरी ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर लोगों की सुरक्षा के लिए चुनौती बनी हुई है।
---
स्टॉप लाइन के सर्वाधिक उल्लंघन वाले दस स्थान
जगह चालान
डिफेंस कॉलोनी 52873
मयूर विहार 33077
सफदरजंग एक्लेव 22671
लाजपत नगर 19343
द्रारका 11645
तिलक नगर 8762
पंजाबी बाग 8640
वसंत विहार 7954
सिविल लाईंस 7329
माॅडल टाउन 7177
---------
नियमों का उल्लंघन वाले अन्य मदों की स्थिति
-66 फीसदी बढ़े ट्रिपल राइडिंग के मामले
-67 फीसदी इजाफा रॉग साइन वाहन चलाने में
-268 फीसदी बढ़ी दोषपूर्ण नंबर प्लेट के साथ चलने वालों की संख्या
-लाइट जंपिंग व ओवर स्पीड के मामलों में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed