फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi will be ready to host 2036 Olympics: CM

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए दिल्ली तैयार रहेगी : सीएम

Sun, 22 Jun 2025 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
Delhi will be ready to host 2036 Olympics: CM
रेखा गुप्ता ने दिल्ली में ओलंपिक डे रन को दिखाई हरी झंडी, पीटी उषा भी रहीं मौजूद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से ओलंपिक डे रन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिल्ली 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार रहेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा भी मौजूद रहीं।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई ओलंपिक डे रन में सैकड़ों दिल्लीवासियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के ‘लेट्स मूव’ अभियान का हिस्सा रहा, जिसमें फिटनेस और एकजुटता का संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्लीवासियों का यह जोश दिखाता है कि हम 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों की सुविधाएं बढ़ रही हैं और देश नई ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने विश्व समुदाय से भारत को यह मौका देने की अपील की।
विज्ञापन


संडे ऑन साइकिल अभियान शुरू किया
केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रन के बाद फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग से हम स्वस्थ रहकर पर्यावरण भी बचा सकते हैं। इस अभियान में लोगों ने खूब उत्साह दिखाया। पीटी उषा ने युवाओं को खेलों में आगे आने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इस आयोजन से न केवल फिटनेस को बढ़ावा मिला, बल्कि 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत की दावेदारी को भी बल मिला। शहर का उत्साह बताता है कि भारत खेलों के इस महाकुंभ को यादगार बनाने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed