फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi will be more safe for women at night

Noida News: रात में महिलाओं के लिए और सुरक्षित होगी दिल्ली

Tue, 13 Jun 2023 09:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 09:08 PM IST
विज्ञापन
Delhi will be more safe for women at night
डार्क स्पॉट खत्म करने के लिए स्मार्ट स्ट्रीट लाइटें लगेंगी, मुख्यमंत्री ने दी सैद्धांतिक मंजूरी
विज्ञापन

---------
90,953 स्मार्ट स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी विभिन्न इलाकों में
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर कदम उठाया है। पूरी दिल्ली में स्मार्ट स्ट्रीट लाइटें लगाकर सभी डॉर्क स्पॉट को खत्म किया जाएगा। इन लाइटों को सेंट्रलाइज्ड नियंत्रित किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री आतिशी ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में स्मार्ट स्ट्रीट लाइट नीति को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने पेश किया, जिसे उन्होंने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी।
इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि महिला सुरक्षा की दिशा में पीडब्ल्यूडी की सभी सड़कों पर स्मार्ट स्ट्रीट लाइट योजना लागू की जाएगी। इसकी निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम बनेगा। कोई लाइट खराब हुई तो अपने आप पता चल जाएगा। इसके बाद उसे तुरंत बदल दिया जाएगा। विभिन्न इलाकों में 90,953 स्मार्ट स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इससे दिल्ली में डार्क स्पॉट खत्म होंगे और महिलाओं के साथ अंधेरी जगहों पर वारदात को खत्म करने में यह योजना कारगर साबित होगी। स्मार्ट स्ट्रीट लाइट पॉलिसी के लिए एनर्जी सर्विस कंपनी (ईस्को) मॉडल को अपनाया है। कई सड़कों पर दिन में भी लाइट जलती रहती है। इस योजना के लागू होने पर बिजली की बर्बादी भी रुकेगी।
विज्ञापन

ईस्को मॉडल से सरकार को होंगे ये फायदे
एनर्जी सर्विस कंपनी (ईस्को) मॉडल के तहत पीडब्ल्यूडी की ओर से भुगतान किए गए बिजली बिल में करीब 50 फीसदी की कमी होगी। बिल में बचत और मेंटेनेंस लागत का हिस्सा कन्सेशनर के साथ साझा किया जाएगा। कुल 90,953 स्मार्ट एलईडी स्ट्रीट लाइट में से 59,572 पारंपरिक लाइट को स्मार्ट एलईडी से बदला जाएगा और 31,381 मौजूदा एलईडी को स्मार्ट स्ट्रीट लाइट बनाया जाएगा। ईस्को एजेंसी ही सात वर्षों के लिए रखरखाव का खर्च वहन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article