फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi warehousing policy soon, business get together faster

Noida News: दिल्ली वेयरहाउसिंग पॉलिसी जल्द, व्यापार को मिलेगी रफ्तार

Sun, 27 Jul 2025 08:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
Delhi warehousing policy soon, business get together faster
शहर के बाहर बनेंगे तीन आधुनिक लॉजिस्टिक्स सेंटर, जाम होगा कम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार जल्द ही वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2025 लाएगी। उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि यह पॉलिसी जाम और प्रदूषण कम करने के साथ-साथ व्यापार को आसान बनाएगी। शहर के बाहरी हिस्सों में तीन आधुनिक शहरी एकीकृत और लॉजिस्टिक्स वितरण केंद्र बनाए जाएंगे जो माल की आवाजाही को व्यवस्थित करेंगे और इलेक्ट्रिक व सीएनजी वाहनों को बढ़ावा देंगे।

दिल्ली में रोजाना करीब 1.93 लाख वाहन 10 लाख टन माल ढोते हैं जिनमें से 21 फीसदी शहर के भीतरी रास्तों से गुजरते हैं। इससे आजादपुर, गाजीपुर, नारायणा और करोल बाग जैसे इलाकों में जाम और प्रदूषण बढ़ता है। नई पॉलिसी वेयरहाउस को शहर की सीमा पर ले जाएगी जिससे भारी वाहनों का शहर में प्रवेश कम होगा। डिजिटल डिलीवरी मैनेजमेंट और चौबीसों घंटे लॉजिस्टिक्स संचालन से ट्रैफिक का दबाव घटेगा।
विज्ञापन


पॉलिसी में 16 प्रमुख कदम शामिल
पॉलिसी में 16 प्रमुख कदम शामिल हैं। मॉडल शॉप्स एक्ट में बदलाव, कॉमर्शियल पार्किंग और लोडिंग-बे का निर्माण और ट्रेड लाइसेंस को सरल बनाना इनमें प्रमुख हैं। व्यापारियों को वेयरहाउस शिफ्ट करने, सोलर पैनल लगाने और इको-फ्रेंडली तकनीक अपनाने के लिए सब्सिडी मिलेगी। कोल्ड चेन व स्टोरेज सुविधाओं को अपग्रेड करने के लिए भी वित्तीय मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पॉलिसी गेम-चेंजर : सिरसा
उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पिछली सरकारों ने लॉजिस्टिक्स ढांचा बनाने में कोई ध्यान नहीं दिया जिससे दिल्ली जाम और प्रदूषण से जूझती रही। यह पॉलिसी गेम-चेंजर है। यह साफ हवा, आसान व्यापार और मजबूत अर्थव्यवस्था लाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पॉलिसी को अंतिम रूप देने से पहले जनता व व्यापारियों के सुझाव लिए जाएंगे। यह पॉलिसी सिर्फ वेयरहाउसिंग नहीं बल्कि दिल्ली को स्वच्छ, तेज और प्रतिस्पर्धी बनाने का प्रयास है। ड्राफ्ट पॉलिसी पर जल्द ही सुझाव मांगे जाएंगे ताकि सभी की राय शामिल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed