फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi student raped in Bhopura on the pretext of marriage

Noida News: शादी का झांसा देकर दिल्ली की छात्रा से भोपुरा में दुष्कर्म

Mon, 24 Nov 2025 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Delhi student raped in Bhopura on the pretext of marriage
साहिबाबाद। दिल्ली के सीमापुरी थानाक्षेत्र की रहने वाली 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म के मामले की जांच शालीमार गार्डन पुलिस को सौंपी गई है। छात्रा से दुष्कर्म की वारदात शालीमार गार्डन के भोपुरा स्थित होटल में हुई थी। दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला संबंधित थाने में 22 नवंबर को स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में छात्रा ने बताया कि करीब आठ महीने पहले दिल्ली के एक पार्क में शाहदरा निवासी अरमान से उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई और बातचीत व प्रेम-प्रसंग का सिलसिला शुरू हो गया। आरोप है कि अरमान उसे जुलाई महीने में भोपुरा स्थित होटल में लेकर गया। यहां उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद कई बार शादी करने की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन

10 सितंबर को आरोपी ने दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हुई तब उसने शादी करने के लिए कहा। आरोप है कि अरमान ने शादी से इन्कार कर दिया। तब उसने अपनी मां को पूरी बात बताई और दिल्ली पुलिस से शिकायत की। दिल्ली पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण करवाया और मामले की जांच शुरू की। जांच में घटनास्थल शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में होने का पता चला। जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने मामले को यहां स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस की जांच में होटल के रजिस्टर से युवक व किशोरी के नाम व साक्ष्य मिले हैं। हालांकि इसकी जांच दोबारा की जा रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed