फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi police arrests one for demanding money in the name of Gangster

हथीन: नौकरी पर नहीं रखा तो गैंगस्टर के नाम से मांगी रंगदारी, पुलिस ने आरोपी को पकड़कर भेजा जेल

Wed, 06 Jul 2022 02:56 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, हथीन
संवाद न्यूज एजेंसी, हथीन Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 06 Jul 2022 02:56 PM IST
सार

ढाबा संचालक ने बताया कि आरोपी को नौकरी पर नहीं रखने के कारण उसने लारेंस विश्नोई के नाम से रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसने हरे कृष्णा ढाबा संचालक से 50 रुपये प्रतिमाह रंगदारी मांगी थी।

विज्ञापन
Delhi police arrests one for demanding money in the name of Gangster
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हथीन में ढाबा संचालक ने नौकरी पर नहीं रखा तो युवक ने लारेंस विश्नोई के नाम से रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने रविवार को शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हरे कृष्णा ढाबा संचालक से 50 रुपये प्रतिमाह रंगदारी मांगी थी। 
विज्ञापन


आरोपी पहले भी लूट की वारदात में शामिल रह चुका है। आरोपी ने पहले पलवल में एक होटल में काम किया था। वह हरे कृष्णा ढाबा में भी नौकरी के लिए गया था, लेकिन उसे नौकरी पर नहीं रखा गया।  
विज्ञापन


एवीटी प्रभारी उप निरीक्षक सत्यवान ने बताया कि प्रेम विहार कॉलोनी निवासी बिजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह नेशनल हाईवे पर दिल्ली गेट के नजदीक ढाबा चलाता है। बीती एक जुलाई की रात में वाट्सअप पर धमकी भरा मैसेज आया। मैसेज देखकर उसने सोचा कि किसी साथी ने मजाक किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बार दो जुलाई की रात करीब पौने दो बजे फिर मैसेज आया। मैसेज में लिखा कि होटल चलाना चाहता है तो हर महीने की 10 तारीख को 50 हजार रुपये बैंक खाते में डालने होंगे। मैसेज करने वाले ने लिखा कि वह लारेंस बिश्नोई ग्रुप से धीरज शूटर है। हर महीने की 10 तारीख को 50 हजार रुपये नहीं दिए तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल नंबर के जरिये साइबर तकनीक का इस्तेमाल करते हुए आरोपी से दिल्ली से काबू कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान बिहार के जिला छपरा स्थित गांव सधाया निवासी विष्णु कुमार के रूप में हुई। फिलहाल वह पंजाब के राजपुरा स्थित सुंदर नगर में रहता है। 

आरोपी ने बताया कि पहले वह पलवल में एक निजी होटल पर काम करता था और वहां से नौकरी छोडने के बाद दिल्ली में जाकर एक अन्य होटल पर काम किया। इसी बीच उसने हरे-कृष्णा ढाबे पर नौकरी की बात की, लेकिन उसे नौकरी पर रखने के लिए मना कर दिया गया। 


उसी रंजिश  के आधार पर आरोपी ने पीड़ित  के पास फोन किया और अपने आप को लॉरेंश बिश्नोई ग्रुप का सदस्य बताकर रंगदारी मांगी। आरोपी 2018 में खतौली गांव जिला नारनौल स्थित शराब ठेके पर 20 हजार की लूट में भी शामिल रह चुका है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन व दो सिम कॉर्ड बरामद किए हैं। मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed