फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   delhi police accused of house demolition

दिल्ली पुलिस पर घर में तोड़फोड़ का आरोप

Sun, 07 Feb 2021 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
delhi police accused of house demolition
तावडू। एटीएम मशीनों को निशाना बनाने वाले आरोपियों की तलाश में रविवार सुबह दिल्ली पुलिस की टीम ने तावडू क्षेत्र के 4 गांवों में दबिश दी। दिल्ली पुलिस की गाड़ियां देखकर नगर में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस को कोई आरोपी नहीं मिला। इसके बाद टीम वापस लौट गई। वहीं, गांव सुन्ध के ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को मौके पर कोई आरोपी नहीं मिला। लेकिन, पुलिसकर्मियों ने गुस्से में घर में तोड़फोड़ कर सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को एटीएम मशीनों को निशाना बनाने के आरोप में वांछित अपराधी लियाकत उर्फ लक्का निवासी सुन्ध को गिरफ्तार किया था। आरोपी लियाकत की मां आइसा और अन्य परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह दिल्ली पुलिस की काफी गाड़ियां गांव में आई थीं। पुलिस के साथ लियाकत भी था। आरोप है कि पुलिस ने आते ही उनके घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। दिल्ली पुलिस की टीम में कोई भी महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। ग्रामीणों ने बताया कि लियाकत के घर में तोड़फोड़ करने के बाद पुलिस गांव के ही एक अन्य घर पर पहुंची और वहां पर भी पर तोड़फोड़ की। इसके अलावा एक युवक को हिरासत में लेने का भी आरोप है। सुन्ध के बाद दिल्ली पुलिस ने गांव बावला, गांव शिकारपुर बाईपास, खोड़ी कला और पंचगांव में दबिश दी, लेकिन कोई भी आरोपी नहीं मिला। वहीं, तावडू सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार सुबह साउथ दिल्ली पुलिस के एसीपी बिजेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर राकेश रावत, एसआई भरत सिंह की टीम ने नगर के गांव सुन्ध, बावला, गांव शिकारपुर और पंचगांव में दबिश दी। दिल्ली पुलिस की यह स्पेशल कार्रवाई थी। स्थानीय पुलिस की सिर्फ एक टीम साथ में गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed