फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi-Howrah rail route closed for six hours between Dadri and Ajaibpur Railway Station flyover work going on

मुसीबत: दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर दादरी-अजायबपुर रेलवे स्टेशन के बीच छह घंटे तक यातायात बंद, फ्लाई ओवर का चल रहा काम

Sun, 11 Jul 2021 03:00 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 11 Jul 2021 03:00 PM IST
सार

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के अजायबपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे फ्लाईओवर का पुल का निर्माण कार्य जनवरी 2019 में शुरू किया गया था। दादरी और अजायबपुर रेलवे स्टेशन के बीच बनाए जा रहे पुल के लिए रविवार को गर्डर रखने के लिए सुबह 10:15 बजे से 16:15 बजे रेलवे लाइन को ब्लॉक किया गया।

विज्ञापन
Delhi-Howrah rail route closed for six hours between Dadri and Ajaibpur Railway Station flyover work going on
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर दादरी और अजायबपुर के बीच रेलवे ओवरब्रिज बनाने (आरओबी) का काम चल रहा है। रविवार को गार्डर रखने के लिए छह घंटे तक इस रूट को ब्लॉक रखा गया। इस वजह से आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी गईं। जबकि कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट करना पड़ा वहीं कुछ का समय बदल दिया गया।

विज्ञापन


दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के अजायबपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे फ्लाईओवर का पुल का निर्माण कार्य जनवरी 2019 में शुरू किया गया था। दादरी और अजायबपुर रेलवे स्टेशन के बीच बनाए जा रहे पुल के लिए रविवार को गर्डर रखने के लिए सुबह 10:15 बजे से 16:15 बजे रेलवे लाइन को ब्लॉक किया गया। इस दौरान रेलवे यातायात पूरी तरह से बंद रहा। इस वजह से टुंडला पैसेंजर की तीन ट्रेन, गोमती एक्सप्रेस अप और डाउन समेत कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, महाबोधि, नीलाचंल एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


जबकि गरीब रथ, संपर्क क्रांति, विक्रमशिला एक्सप्रेस जैसी कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनने से मुंबई व कोलकाता के बीच मालीगाड़ी आधे से भी कम समय में पहुंच सकेंगी। रेलवे ओवरब्रिज से जुड़े उपमुख्य परियोजना प्रबंधक नरेश कुमार का कहना है कि रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को समय से पूरा करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। दिसंबर 2021 में इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब कि वाराणसी-मऊ रेलखंड के दोहरीकरण के लिए मिट्टी गिराए जाने से हुरमुजपुर गांव के दक्षिण छोर पर स्थित रेलवे फाटक तक जाने वाला मार्ग बंद हो गया है। इससे करीब एक दर्जन गांवों का आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों को आने-जाने के लिए अब कोई रास्ता नहीं बचा है। ऐसे में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed