फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi government increased minimum wage, skilled workers will get Rs 22,411

Noida News: दिल्ली सरकार ने बढ़ाई न्यूनतम मजदूरी, कुशल श्रमिकों को मिलेंगे 22,411 रुपये

Tue, 15 Apr 2025 08:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
Delhi government increased minimum wage, skilled workers will get Rs 22,411
श्रम विभाग ने कहा- श्रमिकों को बढ़ी महंगाई के प्रभाव से मिलेगी राहत
विज्ञापन

पहली अप्रैल से लागू नई दरों में महंगाई भत्ते को समायोजित किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सभी श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि की है। पहली अप्रैल से लागू होने वाली नई दरों में महंगाई भत्ते को समायोजित किया गया है, जिससे श्रमिकों को महंगाई से राहत मिलेगी।


दिल्ली सरकार के श्रम विभाग के मुताबिक, अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 18,066 रुपये से बढ़कर 18,456 रुपये प्रति माह, अर्ध-कुशल श्रमिकों 19,929 रुपये से बढ़कर 20,371 रुपये, कुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 21,917 रुपये से बढ़कर 22,411 रुपये, गैर-मैट्रिक श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 19,929 रुपये से बढ़कर 20,371 रुपये, मैट्रिक पास श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 21,917 रुपये से बढ़कर 22,411 रुपये व स्नातक या उससे ऊपर पढ़े श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 23,836 रुपये से बढ़कर 24,356 रुपये प्रति माह की गई है। संयुक्त श्रम आयुक्त (मुख्यालय) कुशर मनोज सिंह ने बताया कि यह वृद्धि न केवल महंगाई के प्रभाव को कम करेगी, बल्कि दिल्ली में कार्यरत लाखों श्रमिकों को आर्थिक राहत भी प्रदान करेगी। यदि किसी श्रमिक को निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान किया जाता है, तो वे संबंधित जिले के संयुक्त श्रम आयुक्त या उपश्रम आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कर सकते हैं। ये अधिकारी न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, 1948 के तहत दावों की सुनवाई और निर्णय के लिए तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article