फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delay in session creates uncertainty over semester exams

Noida News: सत्र में देरी से सेमेस्टर परीक्षा पर बनी अनिश्चितता

Thu, 23 Oct 2025 05:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
Delay in session creates uncertainty over semester exams
नोएडा (संवाद)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। कॉलेज प्रशासन सत्र की देरी और पाठ्यक्रम अधूरा रहने की स्थिति को देखते हुए परीक्षाओं को आगे बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार इस वर्ष शैक्षणिक सत्र की शुरुआत करीब दो माह की देरी से हुई थी। इसका असर पढ़ाई पर पड़ा। कई विभागों में अभी भी कोर्स पढ़ाया जाना बाकी है।
विज्ञापन



प्राचार्य डॉ. दिनेश चंद ने बताया कि सत्र की देरी के कारण अध्यापन कार्य निर्धारित समय में पूरा नहीं हो पाया। कॉलेज प्रशासन जल्द ही सभी विभागाध्यक्षों और फैकल्टी सदस्यों की बैठक बुलाएगा। जिसमें परीक्षा तिथियों की समीक्षा की जाएगी। आवश्यक हुआ तो सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथियां बढ़ाईं जाएंगी। बैठक के बाद निर्णय विश्वविद्यालय को भेजा जाएगा ताकि नई परीक्षा तिथि निर्धारित की जा सके। वहीं छात्रों का कहना है कि कक्षाएं नियमित रूप से शुरू होने में देरी से उनके कई विषयों की पढ़ाई अधूरी रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed