{"_id":"68f00c6080b15d412f0e58b6","slug":"dehradun-became-the-champion-of-kabaddi-na-news-c-5-1-drn1046-813070-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अंडर-14 बालक वर्ग कबड्डी का चैंपियन बना देहरादून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अंडर-14 बालक वर्ग कबड्डी का चैंपियन बना देहरादून
Thu, 16 Oct 2025 02:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हरबर्टपुर स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में चल रही बालक वर्ग की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर 14 वर्ग में देहरादून जनपद की टीम ने यूएसनगर की टीम को हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। प्रतियोगिता के अन्य वर्गों का फाइनल मैच बृहस्पतिवार को खेला जाएगा।
प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में देहरादून की टीम ने जनपद यूएसनगर की टीम को 33-22 के अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। वर्ग में दूसरे स्थान पर यूएसनगर व तृतीय स्थान पर रुद्रप्रयाग की टीम रही।
अंडर-17 बालक वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैच देहरादून व रुद्रप्रयाग जनपद की टीम के बीच खेला गया। जिसमें देहरादून ने रुद्रप्रयाग को 42-31 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वर्ग का दूसरा सेमीफाइनल हरिद्वार व यूएसनगर की टीम के बीच खेला गया, जिसमें देहरादून की टीम ने 48-32 के अंतर से जीत हासिल करके फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
अंडर-19 बालक वर्ग का पहला सेमीफाइनल हरिद्वार व यूएसनगर के बीच हुआ, जिसमें यूएसनगर ने 33-49 के अंतर से जीत हासिल करके फाइनल में प्रवेश किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह ने किया। इस अवसर पर ढालीपुर के प्रधान मोहम्मद खलिद, सुनील कुमार, नीरज रोहिल्ला, जितेंद्र कुमार रिंकू, निशा खत्री, अर्चना खत्री आदि उपस्थित रहे।