फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Deer brought from Kanpur to frolic in Noida

Noida News: नोएडा में कुलांचे भरेंगे कानपुर से लाए गए हिरण

Fri, 09 Oct 2026 09:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
Deer brought from Kanpur to frolic in Noida
लखनऊ चिड़ियाघर से बारहसिंगा, कानपुर से बार्किंग डियर आएंगे
विज्ञापन




नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-91 डियर पार्क के लिए 69 हिरणों की मांग शासन को भेजी

माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। सेक्टर-91 बायोडायवर्सिटी पार्क में डियर पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इस पार्क के लिए हिरण लाने की तैयारी शुरू हो गई है। नोएडा प्राधिकरण ने पहले चरण में लखनऊ और कानपुर चिड़ियाघर से 69 हिरणों की मांग की है। प्राधिकरण ने प्रमुख सचिव पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को इस संबंध में पत्र भेजा है। इसमें लखनऊ चिड़ियाघर से बारहसिंगा और कानपुर चिड़ियाघर से बार्किंग डियर (काकड़) की मांग की गई है। अन्य प्रजातियों के नर व मादा हिरण भी शामिल हैं। डियर पार्क 30 एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा है। इसे मुख्य वन्यजीव वार्डन और केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से मंजूरी मिल चुकी है। पार्क का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के निवासियों को वन्यजीवों से जोड़ना है। यह दुर्लभ प्रजाति के हिरणों को देखने का नया केंद्र प्रदान करेगा।



हिरण लखनऊ व कानपुर से लाए जाएंगे-



नोएडा के इस हिरण पार्क में कुल 23 नर और 46 मादा वन्य जीव लाए जाएंगे। इनमें 3 नर व 6 मादा ब्राउ एंटलर्ड डियर कानपुर, इसी अनुपात में दोनों चिड़ियाघर से 9 हॉग डियर (पाढ़ा), लखनऊ चिड़ियाघर से 9 बारहसिंगा, 9 इंडियन एंटीलोप्स जैसे काले हिरण, चिंकारा और चौसिंगा दोनों चिड़ियाघर से, लखनऊ से 9 चित्तीदार हिरण, दोनों जगहों से 9 सांभर और 9 बार्किंग डियर की मांग की गई है।
विज्ञापन




19 करोड़ रुपये लागत अनुमानित, 9 बाड़े बनाए जा रहे



प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक डियर पार्क व सनसेट सफारी 30 एकड़ में बनाया जा रहा है। इसमें हिरण के 9 बाड़े बन रहे हैं। हर बाड़े में अलग-अलग प्रजाति के हिरण रखे जाने हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी बाड़ों को जंगल के स्वरूप में विकसित किया जाएगा। आगे अफ्रीकी हिरण जब आएंगे तो उनके बाड़े को अलग रूप से तैयार किया जाएगा। परियोजना की निर्माण लागत करीब 19 करोड़ रुपये है। प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि दिसंबर तक पार्क का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लखनऊ व कानपुर चिड़ियाघर से जो हिरण लाए जाने हैं उनको लेकर पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed