फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Deep sewer line will be constructed in 10 km at a cost of 40 crores

Noida News: 40 करोड़ की लागत से 10 किलोमीटर में बनेगी डीप सीवर लाइन

Thu, 31 Jul 2025 10:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Deep sewer line will be constructed in 10 km at a cost of 40 crores
40 करोड़ की लागत से 10 किलोमीटर में बनेगी डीप सीवर लाइन
विज्ञापन

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के आसपास नहीं होगा जलभराव
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के दोनों ओर 40 करोड़ की लागत से 10 किलोमीटर लंबी डीप सीवर लाइन बनेगी। इसके बनने के बाद आसपास जलभराव नहीं होगा। यह लाइन एक्सप्रेसवे के 10.30 किलोमीटर से 20 किलोमीटर तक होगी।

यहां पहले से मौजूद लाइनों की मरम्मत का भी काम होगा। प्राधिकरण की ओर से इसके लिए टेंडर जारी किया जा रहा है। टेंडर फाइनल होने के बाद एजेंसी का चयन होगा फिर काम शुरू हो जाएगा। इससे पहले 2002 में नोएडा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश जल निगम के बीच एमओयू साइन किया गया था। इसके तहत यह काम उत्तर प्रदेश जल निगम को करना था, लेकिन अब इसे आंशिक रूप से निरस्त करते हुए नए सिरे से काम कराने की कवायद की जाएगी। इसका फैसला बोर्ड में लिया जा चुका है। दरअसल, यहां पहले से डाली गई सीवरेज लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस वजह से ग्रीन बेल्ट में पानी भरने की शिकायतें आती रहती हैं। अधिकारियों का कहना है कि एग्रीमेंट के बावजूद दोनों तरफ चारों डीप सीवर लाइन का निर्माण जल निगम ने नहीं कराया। आंशिक काम करने के बाद इसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed