{"_id":"6489ffad652da85dc80ba4c6","slug":"deed-of-land-was-not-done-even-after-taking-earnest-money-case-registered-grnoida-news-c-23-1-noi1091-10689-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बयाना लेकर भी नहीं किया जमीन का बैनामा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बयाना लेकर भी नहीं किया जमीन का बैनामा, केस दर्ज
विज्ञापन
बयाना लेकर भी नहीं किया जमीन का बैनामा, केस दर्ज
- जिला न्यायालय के आदेश पर जेवर निवासी दो आरोपियों पर हुई कार्रवाई
- उक्त जमीन का प्राधिकरण से भी उठा लिया मुआवजा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दादरी निवासी व्यक्ति से जमीन बेचने का सौदा करने के बाद जेवर निवासी दो लोगों ने उसका बयाना ले लिया और बैनामा भी उसके नाम नहीं किया। आठ वर्ष बाद आरोपियों ने उस जमीन का प्राधिकरण से मुआवजा उठा लिया। पुलिस थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित न्यायालय की शरण में पहुंचा।
जिला न्यायालय ने बीटा-2 कोतवाली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने जेवर क्षेत्र निवासी दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। दादरी के टीचर कॉलोनी निवासी राकेश गौतम ने जिला न्यायालय में गुहार लगाई थी कि वर्ष 2011 में उसके परिचित ने जेवर के सिवारा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति धर्मेंद्र से उसकी मुलाकात करवाई थी। धर्मेंद्र ने बताया था कि दयानतपुर गांव का रहने वाला कलुआ उनका जानकार है जो मजबूरी में अपनी कुछ जमीन बेचना चाहता है। राकेश जमीन लेने के लिए तैयार हो गए। ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर तीन लाख रुपये में जमीन का सौदा तय हुआ। डेढ़ लाख रुपये राकेश ने जमीन के मालिक कलुआ को बतौर बयाना दे दिया। आरोप है कि 8 वर्ष तक आरोपी ने जमीन का बैनामा उसके नाम नहीं किया। जिसके बाद 2019 में उस जमीन का यमुना प्राधिकरण से मुआवजा उठा लिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने धोखाधड़ी कर उसके डेढ़ लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।