फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Decision on bail of four including Srikkanth today

श्रीकांत सहित चार की जमानत पर फैसला आज

Thu, 11 Aug 2022 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Decision on bail of four including Srikkanth today
ग्रेटर नोएडा। ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी और तीन साथियों की जमानत पर बुधवार को फैसला नहीं हो सका। अदालत ने जांच अधिकारी को रिपोर्ट के साथ तलब किया है। अब बृहस्पतिवार को आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन

जनपद दीवानी व फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता सुशील भाटी ने बताया कि श्रीकांत, सिंभावली निवासी राहुल, बागपत निवासी नकुल त्यागी व फिरोजाबाद निवासी संजय की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अपर सिविल जज नुपूर श्रीवास्तव ने जांच अधिकारी को तलब किया है। श्रीकांत मामले में थाना फेज-2 पुलिस ने अभी तक केस डायरी पेश नहीं की है। इधर, नोएडा पुलिस ने श्रीकांत पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। ऐसे में कम से कम एक माह तक श्रीकांत को राहत मिलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन

जेल में करवटें बदलकर बीती श्रीकांत की रात
आलीशान कोठियों में रहने वाले श्रीकांत त्यागी की जेल में रात करवटें बदलते हुए गुजरी। मुलायम बिस्तरों पर सोने वाले श्रीकांत को जमीन पर सोना पड़ा। सुरक्षा को देखते हुए उसे हाई सिक्योरिटी बैरक-1 में अकेले ही रखा गया है। ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत को मंगलवार रात करीब 11 बजे लुक्सर जेल लाया गया था। देर रात में पहुंचने पर उसे खाना नहीं मिला। देर रात उसे दो कंबल भी दिए गए। सुबह उसने दलिया का नाश्ता किया। वहीं, उसने अखबार पढ़ने के लिए मांगे जो मुहैया करा दिए गए। आमतौर पर बंदियों को अखबार आदि की सुविधाएं नहीं दी जातीं। जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि श्रीकांत को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। जेल में उसे किसी तरह की विशेष सुविधा नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed