फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Debt-ridden manager by chatting with Hong Kong number and investing in gold

ग्रेटर नोएडा: हांगकांग के नंबर से चैटिंग और सोने में निवेश कर कर्ज में डूबा मैनेजर

Sun, 31 Jul 2022 01:03 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2022 01:03 PM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि साइबर सेल ने हॉन्गकॉन्ग के नंबर की जांच की तो पता चला कि वह ऐप के जरिये नंबर बदला गया था। असली मोबाइल नंबर धारक केरल निवासी है और शुरू में हस्तांतरित की गई रकम उसके खाते में गई है।

विज्ञापन
Debt-ridden manager by chatting with Hong Kong number and investing in gold
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

युवती की डीपी लगे हांगकांग के नंबर से व्हाट्सएप पर चैटिंग कर एक मैनेजर को साइबर ठगों ने ऐसे जाल में फंसाया कि वह पूरी तरह कर्ज में डूब गया। आरोपियों ने सोने में ऑनलाइन निवेश करने और मोबाइल एप के वॉलेट में रुपये डलवाकर 12 लाख रुपये ठग लिए। 
विज्ञापन


वॉलेट में डालने के लिए रुपये पीड़ित ने बैंक से पांच लाख का पर्सनल लोन लिया और फिर दो लाख रुपये क्रेडिट कार्ड से ऋण लिया। पीड़ित का वेतन 40 हजार रुपये है जबकि उसे 85 हजार रुपये हर माह किस्त अदा करनी पड़ रही है। मामले में सूरजपुर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सूरजपुर निवासी पीड़ित मिथलेश ने बताया कि वह एक कंपनी में मैनेजर है। 15 मार्च को उनके मोबाइल पर हांगकांग के नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। वह कुछ दिन तक चैटिंग होती रही और फिर ठग खुद को उसका मित्र बताने लगा। आरोपी ने ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग साइट पर निवेश का झांसा दिया, लेकिन मिथलेश ने इन्कार कर दिया। कुछ दिन बाद आरोपी ने मदद मांगते हुए पीड़ित से कहा कि वह साइट पर ऑनलाइन है लेकिन उसे किसी काम पर जाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर वह साइट से बाहर आएगा तो उसे लाखों का नुकसान हो सकता है। इस पर मिथलेश भेजे गए लिंक और साइट पर आरोपी के बताए अनुसार ऑपरेट करने के लिए तैयार हो गया। इस दौरान उसने देखा कि कुछ ही देर में आरोपी के वॉलेट में लाखों रुपयों की बढ़ोतरी हुई है। इससे लालच में आए मिथलेश ने भी निवेश करना शुरू कर दिया।

जाल में फंसाने को वॉलेट में 38 लाख दर्शाई रकम
मिथलेश ने बताया कि शुरुआत में निवेश करने पर लाभ हुआ तो पहले तीन हजार और फिर पांच हजार वॉलेट से बैंक खाते में ट्रांसफर किए। इसके बाद धीरे-धीरे कर लगभग पांच लाख रुपये निवेश कर दिए। वॉलेट में रकम बढ़कर 38 लाख हो गई, लेकिन वह इसे हस्तांतरित नहीं कर पाया। आरोपी 20 प्रतिशत ब्रोकर कमीशन अदा करने के बाद ही रकम निकलने का झांसा देने लगे। इस पर पीड़ित ने बैंक और क्रेडिट कार्ड से सात लाख रुपये लोन ले लिया।


केरल का निकला नंबर, बैंक खाता सीज
पीड़ित ने बताया कि साइबर सेल ने हॉन्गकॉन्ग के नंबर की जांच की तो पता चला कि वह ऐप के जरिये नंबर बदला गया था। असली मोबाइल नंबर धारक केरल निवासी है और शुरू में हस्तांतरित की गई रकम उसके खाते में गई है। इस वजह से वह उस खाते को सीज किया गया है। खाते में लगभग तीन लाख रुपये बताए गए हैं। एसीपी पीपी सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed