{"_id":"6aad740f68af2da51e0f2167","slug":"debris-fell-onto-roof-of-car-at-ajnara-homes-society-in-greater-noida-west-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो वेस्ट में बड़ा हादसा टला: अजनारा होम्स के टावर से गिरा मलबा, कार की छत टूटी; महिलाएं-बच्चे बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो वेस्ट में बड़ा हादसा टला: अजनारा होम्स के टावर से गिरा मलबा, कार की छत टूटी; महिलाएं-बच्चे बाल-बाल बचे
Fri, 18 Sep 2026 10:55 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:55 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी में ए टावर से मलबा गिरने पर कार की छत टूट गई। घटना के दौरान वहां महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। एक परिवार भी बाल-बाल बच गया। निवासियों ने स्ट्रक्चरल ऑडिट और तत्काल जांच की मांग की।
विज्ञापन
कार पर गिरा मलबा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी के ए टावर से शुक्रवार रात अचानक मलबा गिरने से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। मलबा नीचे खड़ी एक कार पर जा गिरा। जिस समय घटना हुई, वहां तीन-चार महिलाएं और कुछ छोटे बच्चे भी मौजूद थे। इसी दौरान एक परिवार अपनी बेटी के साथ वहां से निकल रहा था। गनीमत रही कि मलबे की चपेट में आने से परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। कार की छत भी टूट गई।
विज्ञापन
सोसाइटी के निवासी दिनकर ने बताया कि इमारत से मलबा गिरने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बावजूद इसके इमारत की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जाने से निवासियों में नाराजगी है। लोगों का सवाल है कि यदि मलबा किसी व्यक्ति के ऊपर गिर जाता तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती? निवासियों का कहना है कि भवन का स्ट्रक्चरल ऑडिट अब तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
ऐसे में लगातार हो रही घटनाओं ने इमारत की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद निवासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों और सोसाइटी प्रबंधन से भवन की तत्काल जांच कराने और मलबा गिरने की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन