{"_id":"62704c7f1d2d8137f3793693","slug":"deadly-attack-on-customers-in-noida-restaurant-involved-owner-and-staff-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनी : नोएडा के रेस्तरां में ग्राहकों पर फिर जानलेवा हमला, मालिक और स्टाफ ने किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसनी : नोएडा के रेस्तरां में ग्राहकों पर फिर जानलेवा हमला, मालिक और स्टाफ ने किया लहूलुहान
Tue, 03 May 2022 02:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 03 May 2022 02:56 AM IST
सार
फूड विला एंड चाय सुट्टा रेस्तरां में ग्राहकों पर चाकू से हमला करके उन्हें घायल कर दिया गया। ग्राहक और कैफे के स्टाफ के बीच खाने को लेकर विवाद हुआ था जिसका अंजाम मारपीट और चाकूबाजी के रूप में सामने आया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा सेक्टर 15 के एक रेस्तरां में एक बार फिर मारपीट और चाकूबाजी का मामला सामने आया है। फूड विला एंड चाय सुट्टा रेस्तरां में ग्राहकों पर चाकू से हमला करके उन्हें घायल कर दिया गया। ग्राहक और कैफे के स्टाफ के बीच खाने को लेकर विवाद हुआ था जिसका अंजाम मारपीट और चाकूबाजी के रूप में सामने आया।
विज्ञापन
दोनों घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इस मामले में रेस्टोरेंट संचालक और दोनो स्टाफ पर मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार लिया है।
विज्ञापन
नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नोएडा सेक्टर 15 के एक रेस्टोरेंट जिसका नाम फूड विला एंड चाय सूट्टा है वहां 2 ग्राहकों पर चाकू से हमला कर दिया गया है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया और वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला 30 अप्रैल का बताया जाता है।
विज्ञापन