Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dead body of youth found under suspicious circumstances in Paramount Society in Greater Noida

ग्रेनो न्यूज: पैरामाउंट सोसाइटी की बालकनी में युवक का मिला शव, दोस्तों के साथ पार्टी के लिए आया था; जांच जारी

Thu, 15 Jan 2026 06:21 PM IST
राहुल तिवारी माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: राहुल तिवारी Updated Thu, 15 Jan 2026 06:21 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र की पैरामाउंट सोसाइटी में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक दोस्तों के साथ पार्टी के लिए आया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दोस्तों से पूछताछ शुरू की है।
 

विज्ञापन
Dead body of youth found under suspicious circumstances in Paramount Society in Greater Noida
पैरामाउंट सोसाइटी में युवक की संदिग्ध मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र स्थित पैरामाउंट सोसाइटी के ओक टावर में गुरुवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस जांच में पता चला है कि युवक अपने दोस्तों के साथ पार्टी के लिया आया था। घटना के वक्त उसके दोस्त दूसरे कमरे में सो रहे थे। पुलिस की ओर मृतक युवक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान मनीष (20) निवासी गांव निजामपुर थाना सिकंदराबाद कोतवाली बुलंदशहर के रूप में की है।

विज्ञापन


डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि सोसाइटी के ओक टावर की बालकनी में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही थाना सूरजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान मनीष (20) निवासी गांव निजामपुर थाना सिकंदराबाद कोतवाली बुलंदशहर के रूप में की है। पुलिस द्वारा मौके पर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला छत से कूदकर आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क कर रही है। उनसे पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सोसाइटी के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस जांच में पता चला है कि युवक अपने दोस्तों के साथ पार्टी के लिया आया था। घटना के वक्त उसके दोस्त दूसरे कमरे में सो रहे थे। पुलिस की ओर से मृतक युवक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed