फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dead body found on Eastern Peripheral Expressway in Greater Noida, shot in head

Greater Noida: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मिला शव, सिर में लगी थी गोली

Wed, 21 Dec 2022 12:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 21 Dec 2022 12:27 PM IST
सार

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर युवक का शव मिला  है। उसके सिर में गोली लगी थी। 

विज्ञापन
Dead body found on Eastern Peripheral Expressway in Greater Noida, shot in head
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में कार सवार एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। शव मंगलवार देर शाम ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मिला। पुलिस ने घटनास्थल से युवक की कार और पिस्टल बरामद की है। मृतक की पहचान गाजियाबाद के राजनगर निवासी अश्विन शर्मा के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


घटना की ठोस जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो कार के पास अश्विन घायलावस्था में पड़ा है। उसके सिर में गोली लगी हुई है। पुलिस ने उसे जिम्स में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मृतक के पास से मृतक के पिता की लाइसेंसी पिस्टल बरामद हुई है। युवक आरओ का काम करता था। पेरिफेरल के टोल से अश्विन की कार निकलती हुई दिखाई दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या प्रतीत हो रही है लेकिन परिजन ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed