{"_id":"692ef259ad8f832e9b0901f2","slug":"ddsfgfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-81970-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: साइबर क्राइम होने पर 1930 पर काॅल करें, अनजान लिंक को न खोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: साइबर क्राइम होने पर 1930 पर काॅल करें, अनजान लिंक को न खोले
विज्ञापन
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित मंगलमय इंस्टिट्यूट में महिला उन्नति संस्था द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। एसएचओ साइबर थाना विजय सिंह राणा और एसपी सिंह ने बताया कि किसी भी अनजान लिंक को न खोले और अपना व्हाट्सअप फेसबुक इंस्टाग्राम आदि सोशल अकाउंट प्रोफाइल लाॅक रखें। साइबर क्राइम होने पर तुरंत 1930 पर काॅल करें या 112 पर काॅल कर अपने नजदीकी थाना में शिकायत करें।
समाजसेवी डाॅ. रीना वर्मा और इंदू गोयल ने कहा कि किसी भी प्रकार के अपराध में सामाजिक क्रियाकलापों की अहम भूमिका होती है। महिलाएं अपने व्यक्तिगत फोटोज सोशल साइट्स पर अपलोड करने में सावधानी बरतें वरना आप ब्लैकमेलिंग का शिकार हो सकती हैं। जिलाध्यक्ष रेनू बाला शर्मा ने बताया कि संगठन की जनपद गौतमबुद्धनगर इकाई द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थान में महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा को लेकर इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस मौके पर प्रोफेसर मीनाक्षी शर्मा, डॉ़ राहुल वर्मा, गीता भाटी, रणवीर चौधरी, विजय तंवर, डाॅ. वंदना सिंह, ज्योति सिंह, स्वाति पांडेय, विशाल मावी, अनुराधा चक्रवर्ती और महासचिव अनिल भाटी आदि उपस्थित रहे।