फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DDA will organize international kite festival in Bansera Bamboo Park

Noida News: बांसेरा बैम्बू पार्क में अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव आयोजित करेगा डीडीए

Sat, 06 Jan 2024 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 07:56 PM IST
विज्ञापन
DDA will organize international kite festival in Bansera Bamboo Park
-पतंग के इतिहास को प्रदर्शित करने वाली थीम पर बनेगा पवेलियन
विज्ञापन


-पतंग खरीदने और उड़ाने के लिए क्लासिकल पतंग बाजार लगेगा
-पारंपरिक भोजन और हस्तशिल्प स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यमुना के तट पर सराय काले खां में दिल्ली के पहले बांसेरा बैम्बू पार्क में 13 और 14 जनवरी को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव आयोजित होगा। डीडीए द्वारा आयोजित किए जा रहे इस उत्सव में कई प्रमुख आकर्षण होंगे। पतंग के इतिहास को प्रदर्शित करने के लिए एक थीम पवेलियन बनेगा। पतंग गैलरी के रूप में युद्ध के समय में पतंग के उपयोग, लड़ाकू पतंग, भारत में पतंग के महत्व इत्यादि को दर्शाया जाएगा। लोगों के लिए पतंग खरीदने, उड़ाने और आसमान को विभिन्न रंगों से सजाने के लिए एक क्लासिकल पतंग बाजार भी लगाया जाएगा। पेशेवर पतंगबाज इस उत्सव में पतंगों के करतब दिखाएंगे।

इसमें भारत की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने वाले रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, उत्सव में पारंपरिक भोजन और हस्तशिल्प के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। बच्चों के लिए किड्स जोन होगा, जिसमें विशेष गतिविधियां होंगी। लोहड़ी, मकर संक्रांति, बिहू और पोंगल के शुभ अवसर पर इन सभी त्योहारों का सामूहिक रूप से लोग यहां आनंद उठा पाएंगे। परिवार और बच्चों के साथ उत्सव में आने का अच्छा मौका रहेगा। यमुना बाढ़ क्षेत्र में पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के साथ एक मनोरंजक और सांस्कृतिक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए करीब सालभर पहले बांसेरा की नींव रखी गई।
विज्ञापन

इसे सिर्फ छह महीने के रिकॉर्ड समय में विकसित किया गया। असम से लाए गए विशेष किस्म के 25,000 से अधिक बांस के पौधे यहां लगाए गए। एलजी विनय कुमार सक्सेना शुरुआत से ही इसकी निगरानी कर रहे। नदी के बाढ़ क्षेत्र का पुनरुद्धार करने के लिए डीडीए कई परियोजनाएं चला रहा। पारिस्थितिकी विविधता को बढ़ाने और इसे लोगों के लिए सुलभ बनाने की पहल चलाई जा रही। यह उत्सव दिल्ली वासियों को यमुना के करीब लेकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed