फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Daughter cried after mother was beaten, father strangled her to death

अलीगढ़ समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ : मां को पीटने पर रोई बेटी, पिता ने गला दबाकर मार डाला

Sun, 28 May 2023 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Daughter cried after mother was beaten, father strangled her to death
मां को पीटने पर रोई मासूम, पिता ने गला दबाकर मार डाला
विज्ञापन

- नशे में धुत आरोपी ने बेल्ट से दबाया गला, मां की शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
जेवर। मां को पीटने पर डेढ़ साल की मासूम रोने लगी। इससे नाराज पिता ने बेल्ट से गला दबाकर मासूम कीर्ति उर्फ इंदू को मार डाल। शुक्रवार रात हुई वारदात के वक्त मोहल्ला सलियान निवासी आरोपी दीपक नशे में था। बच्ची की मां गायत्री की शिकायत पर पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गायत्री ने कहा है कि दीपक खुर्जा रोड स्थिति गैस गोदाम में नौकरी करता है। उसे शराब पीने की लत लग गई है। वह अक्सर इसका विरोध करती है। जिस पर दीपक उससे झगड़ा और मारपीट भी करता है। शुक्रवार को भी दीपक ने सुबह से ही घर में मारपीट और झगड़ा शुरू कर दिया। जिससे बचने के लिए पत्नी अलीगढ़ के चीती गांव स्थिति अपने मायके चली गई थी। शाम को गायत्री से वहां से लौटी तो दीपक ने फिर पत्नी के साथ मारपीट शुरू की। मां को पीटता देख डेढ़ माह की बेटी रोने लगी। तभी दीपक ने बेल्ट से मासूम का गला दबा दिया। मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। गायत्री की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


नहीं दिखा पछतावा, बोला कैसे करता तीन बेटियों की शादी
आरोपी को अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं था। पड़ोसियों ने बताया कि जब दीपक को गिरफ्तार कर ले जाया जा रहा था। उस वक्त उसने लोगों से कहा कि तीन बेटियों की शादी कौन करता। दीपक की तीन बेटियां और एक बेटा है। दूसरी बेटी पैदा होने के बाद से ही वह गायत्री से मारपीट करने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं शराब को ठहरा रही जिम्मेदार
वारदात के बाद से सलियान मोहल्ले में खुले शराब के ठेके को लेकर महिलाओं में गुस्सा है। महिलाओं ने मोहल्ले से शराब का ठेका हटाने की मांग शुरू कर दी है मोहल्ले की महिलाएं इस घटना के लिए शराब को जिम्मेदार ठहरा रही हैं। महिलाओं का कहना है कि मोहल्ले में शराब के ठेके की अनुमति मिलने से पुरुषों को शराब मिलने में आसानी होती है। महिलाओं ने बताया कि दीपक कमाई का काफी हिस्सा शराब पर खर्च करता था। इससे गायत्री को घर खर्च चलाने और बच्चों के भरण पोषण करने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी वजह से वह दीपक के शराब पीने का विरोध करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed