फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   daughter could not bear the grief of her father death and she also died

पापा...: पिता की हुई हार्ट अटैक से मौत, खबर सुन दौड़ी आई बेटी; शव देख कुछ देर बाद रूक गई पूजा की भी धड़कन

Sat, 14 Dec 2024 08:16 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जेवर
संवाद न्यूज एजेंसी, जेवर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 14 Dec 2024 08:16 PM IST
सार

पिता की मौत की सूचना मिलते ही मथुरा के सुरीर से बाबूलाल की बेटी पूजा 27 वर्ष गांव पहुंच गई। लेकिन पिता की मौत का गम बेटी पूजा सहन नहीं कर पाई और पिता के शव को देखते ही उसकी हालत बिगड़ना शुरू हो गई। 

विज्ञापन
daughter could not bear the grief of her father death and she also died
पिता की मौत के बाद बेटी के निकले प्राण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र स्थित दयानतपुर गांव में निर्माण कार्य कर रहे व्यक्ति की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। पिता की मौत की सूचना सुन गांव पहुंची बेटी भी पिता की मौत का गम सहन नहीं कर पाई और उसकी हालत बिगड़ गई। बेटी को परिजनों ने जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के शव को उसके ससुराली मथुरा ले गए। जहां उसका आंतिम संस्कार किया गया। जबकि पिता का जेवर के दयानतपुर गांव में अंतिम संस्कार किया गया। पिता के गम में बेटी की मौत की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही हैं।

विज्ञापन

दयानतपुर निवासी बाबूलाल राज मिस्त्री का काम करते थे। मंगलवार को बाबूलाल गांव में ही मकान पर चिनाई का काम कर रहे थे। अचानक बाबूलाल 50 वर्ष की तबियत बिगड़ गई। मकान मालिक ने परिजनों को सूचना देते हुए जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बाबूलाल को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की मौत की सूचना मिलते ही मथुरा के सुरीर से बाबूलाल की बेटी पूजा 27 वर्ष गांव पहुंच गई। लेकिन पिता की मौत का गम बेटी पूजा सहन नहीं कर पाई और पिता के शव को देखते ही उसकी हालत बिगड़ना शुरू हो गई। इसी बीच बाबूलाल के परिजन और रिश्तेदार ने देर रात बाबूलाल के शव का अंतिम संस्कार दयानतपुर गांव में कर दिया। लेकिन अंतिम संस्कार के एक घंटे बाद ही बेटी की स्थिति और खराब हो गई। 

विज्ञापन

परिजन उसे जेवर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने पूजा को भी मृत घोषित कर दिया। पूजा के पति दौलत और अन्य पूजा के शव को लेकर मथुरा के सुरीर चले गए जहां बुधवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed