फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   data stolen a company

Noida News: वेब सीरीज देखकर कंपनी का डाटा किया था चोरी, गिरफ्तार

Thu, 31 Jul 2025 09:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
data stolen a company
वेब सीरीज देखकर कंपनी का डाटा किया था चोरी, गिरफ्तार
विज्ञापन

- साइबर थाने की पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। वेब सीरीज देखकर मूवर्स एंड पैकर्स कंपनी का डाटा चोरी करने वाले आरोपी को साइबर थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ डेढ़ माह पहले कंपनी प्रबंधन की तरफ से साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल, फर्जी दस्तावेज व विजिटिंग कार्ड बरामद किया है।

एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि द्वारका दिल्ली निवासी जसविंदर सिंह अहलूवालिया ने 18 जून को साइबर थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को बताया था कि सेक्टर-60 में अग्रवाल मूवर्स एंड पैकर्स के नाम से कंपनी का कार्यालय है। वह कंपनी के समूह अध्यक्ष और सीईओ हैं। उनका कंपनी प्रबंधन एक प्रतिष्ठित सार्वजनिक लॉजिस्टिक्स संगठन है, जो देशभर के ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है। इनमें वरिष्ठ नौकरशाह, रक्षा कर्मी, न्यायाधीश, राजनयिक और प्रमुख नागरिक शामिल हैं। उन्होंने कंपनी से डाटा चुराने की शिकायत की थी और बताया था कि डाटा का दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मामले की जांच के बाद साइबर थाने की टीम ने बृहस्पतिवार को हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर निवासी हवा सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व में एपीएमएल कंपनी में कार्य करता था। बाद में खुद का पैकर्स एंड मूवर्स का कार्य करने लगा। आरोपी ने वेब सीरीज देखकर कंपनी का डाटा चुराने का तरीका सीखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed